न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, वेस्टइंडीज के सामने 462 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड से डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम- ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में इससे पहले…

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड से डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम- ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर पाया।
न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए वेस्टइंडीज के सामने 462 रनों का टारगेट रखा है। चौथे दिन के अंत तक वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं। जिस तरह यह विकेट खेल रही है, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि वेस्टइंडीज आखिरी दिन 419 रनों का पीछा करने जरूर जाएगी।
बता दें, तीन मैच की इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शतक जड़ते हुए क्रमश: 137 और 227 रनों की शानदार पारियां खेली थी। इनके दम पर ही न्यूजीलैंड 575 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था।
वेस्टइंडीज को 420 रनों पर समेट जब न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरा तो फिर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने शतक जड़ दिए। इस बार लैथम ने 101 तो कॉनवे ने 100 रन बनाए।
साथ ही 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है।
डेवोन कॉनवे ने इसी के साथ न्यूजीलैंड के लिए एक और इतिहास रचा। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ा हो। यह टेस्ट मैच सही में न्यूजीलैंड के लिए ऐतिहासिक रहा है। आखिरी दिन उन्हें सीरीज अपने नाम करने के लिए 419 रनों को डिफेंड करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
