न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी से बदतमीजी के चलते खुशदिल शाह पर तगड़ा जुर्माना लगा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज हो रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच से पहले आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर खुशदिल शाह के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। खुशदिल शाह पर आईसीसी ने तगड़ा…

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज हो रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच से पहले आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर खुशदिल शाह के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। खुशदिल शाह पर आईसीसी ने तगड़ा जुर्माना लगाया है।

आईसीसी ने पाया है कि खुशदिल शाह ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 का उल्लंघन किया है और इस वजह से खुशदिल शाह पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार 16 मार्च को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मैच के दौरान घटी।
खुशदिल शाह को प्लेयर्स एंड प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाई गई आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ये उल्लंघन खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (इंटरनेशनल मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 8वें ओवर के दौरान हुई जब खुशदिल शाह गेंदबाज जकारी फॉल्कस की पीठ पर जोर से टकराया।
खुशदिल शाह की इस हरकत को ‘अत्यधिक बल के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क’ के रूप में वर्गीकृत किया गया और इसे लापरवाह, बेअदब और टालने योग्य माना गया। खुशदिल ने अंपायरों और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।
जुर्माने के साथ-साथ खुशदिल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में तीन डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। यदि 24 महीने की अवधि के भीतर चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक जमा हो जाते हैं, तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है। दो निलंबन अंक के परिणामस्वरूप खिलाड़ी को एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 इंटरनेशनल मैचों से प्रतिबंधित किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
