द इंडियन व्यू

नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार 2,972 अग्निवीरों का पांचवां बैच

नई दिल्ली। भारतीय अग्निवीरों का पांचवां बैच अपनी ट्रेनिंग के बाद देश सेवा के लिए तैयार है। इन अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 7 मार्च को नौसेना के आईएनएस चिल्का में होने जा रही है। इस पासिंग आउट परेड में लगभग…

Ragwendra P Singh
March 6, 2025
2 min read
नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार 2,972 अग्निवीरों का पांचवां बैच

नई दिल्ली। भारतीय अग्निवीरों का पांचवां बैच अपनी ट्रेनिंग के बाद देश सेवा के लिए तैयार है। इन अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 7 मार्च को नौसेना के आईएनएस चिल्का में होने जा रही है। इस पासिंग आउट परेड में लगभग 2,972 अग्निवीरों के प्रशिक्षण का सफल समापन होगा।

खास बात यह है कि अपना प्रशिक्षण पूरा करने वाले इन युवाओं में महिला अग्निवीर भी शामिल हैं। सभी अग्निवीरों ने आईएनएस चिल्का में नौसेना के अनुशासन का पालन करते हुए कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास पासिंग आउट परेड का भी निरीक्षण करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अग्निवीरों के गौरवान्वित परिवार भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, उच्च उपलब्धि वाले दिग्गज और प्रतिष्ठित खेल हस्तियां भी मौजूद रहेंगी, जो अग्निवीरों को उनकी उल्लेखनीय यात्रा में प्रेरणा देंगी।

वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी समापन समारोह में शामिल होंगे। वे विभिन्न प्रशिक्षुओं और डिवीजनों को पुरस्कार और ट्रॉफियां से सम्मानित करेंगे। शुक्रवार को ही आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका अंकुर का विमोचन भी किया जाएगा।

यह पासिंग आउट परेड न केवल प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण का सफल समापन है, बल्कि युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार भारतीय नौसेना में अग्निवीरों की यात्रा का एक प्रतीक भी है।

भारतीय नौसेना के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और क्षेत्रीय दूरदर्शन नेटवर्क पर पासिंग आउट परेड का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले बीते वर्ष आईएनएस चिल्का पर ही अग्निवीरों के चौथे बैच की पासिंग आउट परेड हुई थी।

अब इस वर्ष होने जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पास आउट होने वाले अग्निवीरों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया जाएगा। आईएनएस चिल्का में दिए गए प्रशिक्षण में शैक्षणिक एवं सेवा के विभिन्न पहलुओं की ट्रेनिंग दी जाती है।

इसके अलावा, इस ट्रेनिंग में कर्तव्य, सम्मान एवं साहस के मूल मूल्यों पर आधारित आउटडोर प्रशिक्षण भी शामिल होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…