द इंडियन व्यू

नौसेना प्रमुख ​चार दिन के श्रीलंका दौ​रे पर, अंतर​राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन​ में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी ​सोमवार को श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ​रवाना हुए हैं।​ यात्रा के दौरान​ वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रक्षा…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
2 min read
नौसेना प्रमुख ​चार दिन के श्रीलंका दौ​रे पर, अंतर​राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन​ में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी ​सोमवार को श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ​रवाना हुए हैं।​ यात्रा के दौरान​ वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग के व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।​ एडमिरल त्रिपाठी​ कोलंबो में अंतर​राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे, जिसका विषय ​इस बार 'बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिदृश्य'​ रखा गया है।​ ​

नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि नौसेना प्रमुख श्रीलंका के प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या और वाइस एडमिरल कंचना बनगोडा से मुलाकात करेंगे और​ जिसमें समुद्री सुरक्षा, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण और सहयोग को मजबूत करने के अवसरों की पहचान पर ज़ोर दिया जाएगा। भारतीय नौसेना नियमित रूप से वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और अन्य परिचालनात्मक बातचीत के माध्यम से श्रीलंकाई नौसेना के साथ बातचीत करती है, जिसमें श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास, जलमार्ग अभ्यास, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी आदान-प्रदान शामिल हैं।

इसके अलावा दोनों नौसेनाएं नियमित रूप से बहुपक्षीय कार्यक्रमों जैसे हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, गैले वार्ता, मिलन, गोवा समुद्री सम्मेलन, संगोष्ठी, कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेती हैं। श्रीलंका में नौसेना प्रमुख की बैठकें दोस्ती के बंधन को मजबूत करने और साझा रणनीतिक और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर समझ का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई हैं, जो 'महासागर' के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उनकी यह यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों की पुष्टि में पारस्परिक सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आधारित है। ​-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…