द इंडियन व्यू

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी ​मंगलवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जापान रवाना हुए हैं। यह यात्रा भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है,…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के​. त्रिपाठी ​मंगलवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जापान रवाना हुए हैं। यह यात्रा भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है, जो समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' को मजबूत करने के अनुरूप है।

यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ​जापान के रक्षा मंत्री नाकातानी जनरल, उप-रक्षा मंत्री मसुदा काज़ुओ सहित वरिष्ठ जापानी सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।​ वह जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल सैतो अकीरा के साथ बैठक करेंगे।​ एडमिरल त्रिपाठी​ की इस यात्रा में जापान से रक्षा सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें समुद्री सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और नौसैनिक तालमेल व अंतर-संचालन को मजबूत करने के नए अवसरों की पहचान पर विशेष जोर दिया जाएगा।

नौसेना प्रमुख जेएमएसडीएफ इकाइयों का भी दौरा करेंगे और फुनाकोशी जेएमएसडीएफ बेस पर आत्मरक्षा बेड़े के कमांडर-इन-चीफ के साथ बातचीत करेंगे। एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की जापान यात्रा मैत्री और रक्षा सहयोग के बंधनों को और​मजबूत करेंगी, जिससे साझा रणनीतिक और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा। यह यात्रा समय-परीक्षित भारत-जापान मैत्री की पुष्टि करती है, जो पारस्परिक सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।----------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…