नौवीं टीआईए इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों की धमक
लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कोलकाता में आयोजित नौवीं टीआईए इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।…

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कोलकाता में आयोजित नौवीं टीआईए इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
कोरियन ताइक्वांडो मास्टर एसोसिएशन इंडिया व कोरियन एसोसिएशन ऑफ कोलकाता द्वारा यह चैंपियनशिप विश्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में गत 21 से 23 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी।
चैंपियनशिप में व्यक्तिगत सब जूनियर बालक पूमसे में दिव्य राज वंश ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही क्योरगी में बालक सब जूनियर अंडर-22 किग्रा में रजत पदक भी अपने नाम किया।
क्योरगी में बालक सब जूनियर (सात साल तक) के अंडर-18 किग्रा में विनायक राजवंश व कैडेट बालक वर्ग के अंडर-33 किग्रा में मृत्यंजय त्यागी ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक विजेताओं में क्योरगी कैडेट बालक वर्ग अंडर-33 किग्रा में कुणाल यादव, व्यक्तिगत सब जूनियर बालक पूमसे में मयंक तिवारी व आशुतोष मिश्रा रहे।
लखनऊ के ये पदक विजेता खिलाड़ी ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के है और आशियाना स्थित जोनल पार्क में मास्टर अतुल यादव व प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पदक विजेताओं की इस सफलता पर मास्टर अतुल यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे मंच पर हमारे खिलाड़ियों का पदक जीतना उनके कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह सफलता आने वाले समय के लिए बेहद उत्साहजनक है।
उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मलेशिया, हॉन्ग कांग, सिंगापुर व दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
