द इंडियन व्यू

नोटबुक सेलिब्रेशन और मैदान पर बहस : राठी-अभिषेक विवाद और BCCI का फैसला

लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाज दिग्वेश राठी को बार-बार नियम तोड़ना भारी पड़ा है। बीसीसीआई ने इस गेंदबाज के ऊपर कड़ा ऐक्शन लेते हुए आईपीएल में एक मैच के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स…

Ragwendra P Singh
May 20, 2025
3 min read
नोटबुक सेलिब्रेशन और मैदान पर बहस : राठी-अभिषेक विवाद और BCCI का फैसला

लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाज दिग्वेश राठी को बार-बार नियम तोड़ना भारी पड़ा है। बीसीसीआई ने इस गेंदबाज के ऊपर कड़ा ऐक्शन लेते हुए आईपीएल में एक मैच के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच बहस के बाद लिया गया।

साभार : गूगल

अभिषेक शर्मा को भी आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सजा दी गई है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान दिग्वेश राठी ने अपनी गेंद पर अभिषेक शर्मा को कैच आउट करा दिया।

इसके बाद उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में नोटबुक सेलिब्रेशन किया साथ ही अभिषेक को बाहर जाने का इशारा भी किया। यह बात अभिषेक को नागवार गुजरी और पवेलियन लौटते हुए वह दिग्वेश के पास पहुंचकर बहस करने लगे। इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने अपने सिर की तरफ हाथ करके ऐसा इशारा किया, मानों वह दिग्वेश को चोटी पकड़कर मारने की बात कह रहे हैं।

वहीं, दिग्वेश राठी जुर्माना ठोके जाने के बावजूद अपने सेलिब्रेशन के तरीके से बाज नहीं आ रहे थे। बीसीसीआई ने राठी को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने की सजा दी है। साथ ही उनके ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में यह तीसरी बार है जब दिग्वेश राठी ने आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। इसके चलते उन्हें पांच डिमेरिट अंक मिले हैं।

पहली बार उन्हें एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में डिमेरिट अंक मिले थे। इसके बाद 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्हें दो डिमेरिट अंक मिले। अब एसआरएच के खिलाफ मैच में उन्हें फिर से दो डिमेरिट अंक मिले हैं। राठी के खिलाफ यह सभी ऐक्शन उनके नोटबुक सेलिब्रेशन के चलते लिया गया। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राठी ने न सिर्फ नोटबुक सेलिब्रेशन दोहराया, बल्कि अभिषेक शर्मा को बाहर जाने का भी इशारा किया।

बीसीसीआई ने तय किया था कि अब वह कोई नरमी नहीं बरतेगा। इसलिए उसने राठी को एक मैच के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया। इसके चलते राठी अब लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 22 मई को होने वाले मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।

अभिषेक शर्मा को भी सजा मिली है। राठी द्वारा बाहर जाने का इशारा करने के बाद अभिषेक उनसे बहस करने लगे थे। इसके लिए उनके ऊपर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना और एक डिमेरिट प्वॉइंट दिया गया है। बीसीसीआई के मुताबिक इस सीजन में आर्टिकल 2.6 के तहत अभिषेक शर्मा का यह पहला लेवल 1 अपराध है। इसलिए उन्हें एक डिमेरिट अंक मिला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।