द इंडियन व्यू

नोएडा : महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया एक विशेष जागरूकता अभियान

नोएडा । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आज महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के नेतृत्व में आयोजित किया…

Ragwendra P Singh
April 22, 2025
2 min read
नोएडा : महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया एक विशेष जागरूकता अभियान

नोएडा । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आज महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में जाकर महिलाओं और बच्चियों से संवाद किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था। महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना और सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही उन्हें पॉक्सो एक्ट, लैंगिक अपराधों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा टीम ने साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं और उनसे कैसे बचा जाए, इस पर भी जागरूक किया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे कि महिला हेल्पलाइन: 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076, साइबर हेल्पलाइन: 1930, आपातकालीन सेवा: 112, चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098 और वन स्टॉप सेंटर: 181 की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि इन नंबरों पर कभी भी संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह अभियान न केवल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण भी तैयार कर रहा है।

गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े जागरूकता के अभियान कुछ समय पहले भी चलाए जा चुके हैं, जिसमें महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं से मिलकर उन्हें उनकी सुरक्षा और सरकार की तरफ से जारी की गई जानकारी को साझा करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…