नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा घायल
नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश हरियाणा के रहने वाले हैं, जो स्नेचिंग और अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस से मिली जानकारी के…

नोएडा। नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश हरियाणा के रहने वाले हैं, जो स्नेचिंग और अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा सेक्टर-44 के सामने चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम ने एमिटी गोल चक्कर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और सेक्टर-98 की तरफ भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान विजय, निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना सदर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे बदमाश नौशाद उर्फ टोला, निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा (उम्र 22 वर्ष) को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर), नोएडा में विभिन्न स्थानों से राह चलते लोगों से छीने गए 8 मोबाइल फोन, 1 अवैध तमंचा, और 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास होने की जानकारी सामने आई है, और ये दोनों शातिर अपराधी हैं, जो राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। यह शातिर बदमाश दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा और गाजियाबाद में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
