नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक और औद्योगिक प्लॉट भी उपलब्ध
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस सप्ताह कई नई प्लॉट योजनाएं लॉन्च कर रहा है। इसकी शुरुआत आवासीय प्लॉट स्कीम से हो चुकी है। इस स्कीम के तहत सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के…

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस सप्ताह कई नई प्लॉट योजनाएं लॉन्च कर रहा है। इसकी शुरुआत आवासीय प्लॉट स्कीम से हो चुकी है। इस स्कीम के तहत सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के कुल 276 प्लॉट शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2025 तक खुली रहेगी और ड्रा 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेडिकल डिवाइस पार्क और प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास बड़े प्लॉट्स की भारी मांग है। ये सभी प्लॉट एयरपोर्ट से मात्र 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन 276 प्लॉट्स में से 214 सामान्य श्रेणी के लिए हैं, जबकि 17.5 प्रतिशत प्लॉट किसानों के लिए और 5 प्रतिशत इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
यमुना अथॉरिटी ने हाल ही में आवासीय भूमि की दरों में संशोधन करते हुए इन्हें बढ़ाकर अब 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है, जो पिछले वर्ष 25,900 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। यह करीब 35 प्रतिशत की वृद्धि है। प्लॉट खरीदने के इच्छुक आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 10 प्रतिशत यानी लगभग 7 लाख रुपये अग्रिम जमा कराने होंगे। शेष राशि आवंटन के 60 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। आवंटन प्राप्त करने के बाद तीन साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है, अन्यथा समय विस्तार शुल्क देना होगा।
यमुना अथॉरिटी आने वाले चार दिनों में ग्रुप हाउसिंग, होटल और वाणिज्यिक श्रेणी की स्कीमें भी लॉन्च करेगा। ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत 2.5 एकड़ से लेकर 50 एकड़ तक के कुल 15 प्लॉट्स की योजना है। इसके अलावा, नौ होटल प्लॉट्स की स्कीम भी जल्द लॉन्च की जाएगी। वाणिज्यिक श्रेणी में दुकानों के लिए 100 वर्ग मीटर के 140 भूखंडों की योजना प्रस्तावित है। औद्योगिक श्रेणी में यमुना अथॉरिटी कुल 101 प्लॉट्स की योजना लेकर आ रहा है।
छोटे औद्योगिक प्लॉट्स का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा, जबकि बड़े प्लॉट्स का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। यमुना अथॉरिटी ने इस बार कॉरपोरेट ऑफिस प्लॉट्स की दरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है, जिसे 25,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 52,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है, जो 110 प्रतिशत की वृद्धि है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
