द इंडियन व्यू

नोएडा आंदोलन मजदूरों की आखिरी चीख, सरकार ने अनसुना किया : राहुल गांधी

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नोएडा में अपनी मांगों को लेकर आंदोलित श्रमिकों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें बोझ समझ लिया है।…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
2 min read
नोएडा आंदोलन मजदूरों की आखिरी चीख, सरकार ने अनसुना किया : राहुल गांधी

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नोएडा में अपनी मांगों को लेकर आंदोलित श्रमिकों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें बोझ समझ लिया है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के साथ है।

 

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा कि सोमवार को नोएडा की सड़कों पर जो हुआ, वह इस देश के श्रमिकों की आखिरी चीख थी, जिसकी हर आवाज को अनसुना किया गया और जो मांगते-मांगते थक गया। नोएडा में काम करने वाले मजदूर की 12 हजार रुपये महीने की तनख्वाह में से 4 हजार-7 हजार रुपये किराए में चला जाता है। सालाना 300 रुपये की तनख्वाह बढ़ोतरी मकान मालिक के 500 रुपये किराया बढ़ाने से दब जाती है। महंगाई मजदूरों की जिंदगी का गला घोंट रही है और उन्हें कर्ज में डुबा रही है।

 

उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ते हैं, पर तनख्वाह नहीं। मजदूरों को कभी-कभी 5 हजार रुपए तक का सिलेंडर खरीदना पड़ता है। यह सिर्फ नोएडा की बात नहीं है, दुनियाभर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, सप्लाई चेन टूट रही है, लेकिन इसका बोझ उद्योगपतियों पर नहीं पड़ा, सबसे बड़ी मार दिहाड़ी मजदूर पर पड़ी है।

 

राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने नवंबर, 2025 से बिना संवाद के चार लेबर कोड लागू कर काम का समय 12 घंटे तक बढ़ा दिया। जो मजदूर रोज़ 12 घंटे खड़े होकर काम करता है और बच्चों की स्कूल फीस कर्ज लेकर भरता है, उसकी मांग गैरवाजिब नहीं है। नोएडा का मजदूर 20 हजार रुपये वेतन मांग रहा है, यह उसका अधिकार है।

 

नोएडा की कई फैक्ट्रियों के मजदूर अपनी मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को को सड़क पर उतरे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक हो गया, प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…