द इंडियन व्यू

नोएडा : 61 केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा, 24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी, जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

नोएडा। 24 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
2 min read
नोएडा : 61 केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा, 24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी, जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

नोएडा। 24 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में बोर्ड परीक्षा के कुशल संचालन और नकल-मुक्त, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद में कुल 61 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि कोई भी खामी न रहे। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं मानकों के अनुरूप हों। साथ ही, नकल माफिया और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी तत्व परीक्षा को प्रभावित न कर सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम स्थापित किया जाए, जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी रखी जाए। इसके अलावा, उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों के चारों ओर सफाई व्यवस्था और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने शासन से प्राप्त आदेशों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए, जबकि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने बोर्ड परीक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बैठक में बताया कि सभी 61 परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही पुलिस अभिरक्षा में प्रश्न पत्र संबंधित केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से कहा कि यदि परीक्षा संचालन में कोई कठिनाई उत्पन्न हो, तो उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए। साथ ही, बोर्ड परीक्षा 2025 के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसके प्रभारी डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे होंगे। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम, एसीपी पुलिस, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार और अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…