नॉर्वे-इंडिया पार्टनरशिप इनिशिएटिव की वार्षिक बैठक, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने को लेकर जताई प्रतिबद्धता
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नॉर्वे-इंडिया पार्टनरशिप इनिशिएटिव (एनआईपीआई) की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। निर्माण भवन में आयोजित इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत में नॉर्वे की…

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नॉर्वे-इंडिया पार्टनरशिप इनिशिएटिव (एनआईपीआई) की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। निर्माण भवन में आयोजित इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत में नॉर्वे की राजदूत एच.ई. मे-एलिन स्टेनर ने की। बैठक का उद्देश्य एनआईपीआई प्रगति रिपोर्ट 2025 की समीक्षा और अनुमोदन करना तथा पहल के चरण-4 के अंतर्गत वर्ष 2025–26 की बजट-आधारित कार्ययोजना को मंजूरी देना था। बैठक में इस पहल के तहत विकसित सर्वोत्तम प्रथाओं को अन्य देशों या क्षेत्रों में साझा करने को लेकर भारत ने प्रतिबद्धता जताई।अपने संबोधन में पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि एनआईपीआई यह दर्शाता है कि कैसे प्रयासों का एकीकरण सार्थक परिणाम दे सकता है। भारत सरकार भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय में कार्य कर रही है ताकि संपूर्ण शासन दृष्टिकोण के माध्यम से वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सकें।”उन्होंने कहा कि भारत नवाचार के लिए एक उपयुक्त भूमि है और इस पहल के तहत विकसित सर्वोत्तम प्रथाओं को अन्य देशों या क्षेत्रों में साझा करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।स्वास्थ्य सचिव ने इस पहल के तहत विकसित भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक- ओपन डेटा किट उपकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। यह उपकरण राज्यों को आवश्यक मानकों को प्राप्त करने के लिए अंतराल की शीघ्र पहचान और लक्षित सहायता प्राप्त करने में मदद करता है। उन्होंने अपने संबोधन का समापन इस साझेदारी के प्रति स्वास्थ्य मंत्रालय की सराहना और इसके साथ निरंतर सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए किया।इस अवसर पर नॉर्वे की राजदूत एच.ई. मे-एलिन स्टेनर ने कहा कि आने वाला वर्ष इस साझेदारी के 20 वर्ष पूरे होने का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से कई नवाचारपूर्ण और उत्प्रेरक हस्तक्षेप हुए हैं, जिनसे उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं।राजदूत ने यह भी बताया कि भारतीय सरकार ने इस पहल के तहत नॉर्वे द्वारा किए गए निवेश की तुलना में 26 गुना अधिक निवेश किया है, जो इस सहयोग के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “भारत के विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है और यह जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता भारत की समग्र प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 2006 से इस साझेदारी की शुरुआत के बाद से भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।”इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव अराधना पात्रनायक, संयुक्त सचिव मीरा श्रीवास्तव, नॉर्वे दूतावास के काउंसलर आर. नागोडा, वरिष्ठ सलाहकार उंडिस वत्वेड सिंग, एनआईपीआई कार्यक्रम निदेशक डॉ. अशफाक भट, और एनआईपीआई समर्थित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों -राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मध्य प्रदेश एवं बिहार- के स्वास्थ्य सचिव, मिशन निदेशक, तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
