नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट की चैंपियंस लीग की उम्मीदें धुंधली हुईं, पैलेस से ड्रॉ खेला
नॉटिंघम फॉरेस्ट ने सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में क्रिस्टल पैलेस के साथ 1-1 से ड्रा खेला जिससे उसकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदें धूमिल हो गईं। @premierleague नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट ने साल का अधिकतर समय लीग के…

नॉटिंघम फॉरेस्ट ने सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में क्रिस्टल पैलेस के साथ 1-1 से ड्रा खेला जिससे उसकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की उम्मीदें धूमिल हो गईं।

नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट ने साल का अधिकतर समय लीग के शीर्ष तीन में बिताया, लेकिन चार मैच में से केवल एक में जीत दर्ज करने से वह चेल्सी, न्यूकैसल और मैनचेस्टर सिटी से पीछे हो गया है।
क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ जीत से वह चेल्सी और न्यूकैसल की बराबरी पर आ जाता लेकिन इस मैच में केवल एक अंक मिलने से वह पहले की तरह छठे नंबर पर ही है। प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में रहने वाली टीम ही अगले सत्र के लिए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
