द इंडियन व्यू

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया-राहुल पर नई एफआईआर राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई : प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई एफआईआर को राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताया। प्रमोद तिवारी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा…

Ragwendra P Singh
November 30, 2025
2 min read
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया-राहुल पर नई एफआईआर राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई : प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई एफआईआर को राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताया। प्रमोद तिवारी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अत्याचार, अन्याय और देश की आजादी की लड़ाई में गांधी परिवार ने हमेशा संघर्ष किया है। आजादी की पहली लड़ाई में नेशनल हेराल्ड अख़बार ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई और आज हालात फिर उसी तरह के दिख रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार भी अंग्रेजी शासन की तरह बर्ताव कर रही है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार राजनीतिक द्वेष में काम कर रही है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। गांधी परिवार ने देश की आजादी और जनहित के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यू) ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सहित छह व्यक्तियों और तीन संस्थाओं एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल), यंग इंडियन तथा कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड पर एफआईआर दर्ज की है।उनका आरोप है कि कांग्रेस-संबद्ध संस्था एजेएल को छलपूर्वक अपने अधिकार में लेने के लिये आपराधिक षड्यंत्र रचा गया। प्राथमिकी के लिए शिकायत प्रवर्तन निदेशालय ने 3 अक्टूबर को की। निदेशालय ने अपनी जांच प्रतिवेदन दिल्ली पुलिस को सौंपा था और धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 66(2) के अंतर्गत अनुसूचित अपराध दर्ज करने का आग्रह किया था। आरोप में कहा गया कि डोटेक्स, जिसे कथित आवरण-निगम बताया गया है, ने यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराये और इसी विनिमय के माध्यम से यंग इंडियन ने कांग्रेस को पचास लाख रुपये देकर लगभग दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की एजेएल परिसंपत्तियों पर अधिकार प्राप्त कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…