द इंडियन व्यू

नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप महिला व पुरुष दोनों वर्गों में केरल व रेलवे बीच फाइनल मुकाबला

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रविवार को कुछ ही देर में महिला व पुरुष दोनों वर्गों में केरल व रेलवे बीच फाइनल मैच…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
2 min read
नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप महिला व पुरुष दोनों वर्गों में केरल व रेलवे बीच फाइनल मुकाबला

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रविवार को कुछ ही देर में महिला व पुरुष दोनों वर्गों में केरल व रेलवे बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। नगर निगम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार देर शाम तक महिला व पुरुष दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबलों में जबरदस्त घमासान देखने को मिला। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग केरला और रेलवे तथा पुरूष वर्ग में रेलवे और केरला की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी केरला और हरियाणा के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में केरला ने हरियाणा को 3-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे की टीम ने राजस्थान के खिलाफ अपनी बादशाहत कायम रखी। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में महिला वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे ने राजस्थान को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कराया।

 

—रोमांचक संघर्ष में सर्विसेज को पटखनी दे फाइनल में पहुंचा रेलवे

 

बेहद उतार-चढ़ाव भरे और सांस रोक देने वाले मुकाबले में भारतीय रेलवे ने सर्विसेज को 3-2 से पराजित कर पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पांच सेटों तक चले इस महामुकाबले में रेलवे ने न केवल अपना धैर्य दिखाया, बल्कि निर्णायक मौकों पर अंक बटोरकर सर्विसेज के फाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया।

 

—पंजाब को हराकर केरला फाइनल में

 

पुरुष वर्ग के एक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में केरला की टीम ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही केरला ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पंजाब के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रतिरोध दिखाया, लेकिन केरला के आक्रामक स्मैश और सटीक ब्लॉक के आगे उनकी एक न चली। केरला ने यह मुकाबला 25-23, 25-23 और 25-22 के अंतर से अपने नाम किया।

 

—फाइनल

 

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को कोर्ट नंबर-1 और 2 पर महिला व पुरुष वर्ग के हार्डलाइन मैच एक साथ शुरू होंगे। इसके बाद महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला सुबह 10.30 बजे से व पुरुष वर्ग का मैच दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…