नेशंस लीग फुटबॉल : फ्रांस के खिलाफ क्रोएशिया की जीत
क्रोएशिया ने किलियन एम्बाप्पे और ओस्मान डेम्बेले की आक्रामक जोड़ी पर अंकुश लगाकर नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में फ्रांस को 2-0 से हराया। एंटे बुदिमिर ने गुरुवार को मैच में 26वें मिनट में…

क्रोएशिया ने किलियन एम्बाप्पे और ओस्मान डेम्बेले की आक्रामक जोड़ी पर अंकुश लगाकर नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में फ्रांस को 2-0 से हराया। एंटे बुदिमिर ने गुरुवार को मैच में 26वें मिनट में इवान पेरीसिक के क्रॉस पर क्रोएशिया को बढ़त दिलाई।

पेरिसिक ने पहले हाफ के स्टॉपेज समय में बढ़त को दोगुना कर एम्बाप्पे की अपनी राष्ट्रीय टीम में छह महीने के बाद वापसी को फीका कर दिया। एम्बाप्पे ने पहले हाफ में कई बार डोमिनिक लिवाकोविच की परीक्षा ली लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर ने कुछ अच्छे बचाव करके उनके प्रयासों को विफल कर दिया।
यह छह सितंबर को इटली से 3-1 की हार के बाद पहला मौका था जबकि एम्बाप्पे फ्रांस की तरफ से खेल रहे थे। पहले चरण के अन्य क्वार्टरफाइनल मैचों में जर्मनी ने पिछड़ने के बाद लौटे हुए इटली को 2-1 से हराया, गत चैंपियन स्पेन ने नीदरलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला और डेनमार्क ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
