द इंडियन व्यू

नेपाल में राजतंत्र समर्थकों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री निवास घेरा

काठमांडू : नेपाल में राजतंत्र की वापसी और हिन्दू राष्ट्र की घोषणा की मांग करते हुए राजशाही समर्थकों का प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री निवास की तरफ जा रही भीड़ को रोकने का प्रयास सुरक्षा बलों ने…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
नेपाल में राजतंत्र समर्थकों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री निवास घेरा

काठमांडू : नेपाल में राजतंत्र की वापसी और हिन्दू राष्ट्र की घोषणा की मांग करते हुए राजशाही समर्थकों का प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री निवास की तरफ जा रही भीड़ को रोकने का प्रयास सुरक्षा बलों ने किया, लेकिन भारी भीड़ की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। बाद में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री निवास का घेराव किया।

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन आज राजदरबार के आगे प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। सरकार ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए एक दिन पहले ही पूरे राजदरबार के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लगाते हुए किसी भी तरह के सभा, जुलूस, प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी।इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने राजदरबार के बदले प्रधानमंत्री निवास के घेराव की योजना बनाई। काठमांडू के रत्नपार्क से प्रदर्शनकारियों की भीड़ प्रधानमंत्री के सरकारी आवास की तरफ बढ़ने लगी। अचानक से बदली रणनीति के बाद भारी संख्या में पुलिस वालों को तैनात किया गया।

रत्नपार्क से प्रधानमंत्री निवास की तरफ जा रही भीड़ को रोकने का प्रयास सुरक्षा बलों ने किया, लेकिन भारी भीड़ की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। आरपीपी अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हैं और सुरक्षा बलों से भी संयमित होने की अपील करते हैं। तीसरे दिन का प्रदर्शन भी बिना किसी झड़प और टकराव के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया। आरपीपी ने इसके लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कल के प्रदर्शन में फिर से आने की अपील की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें