नेपाल चुनाव की मतगणना अंतिम चरण में, आरएसपी को दो तिहाई की बड़ी बढ़त
काठमांडू : नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए ५ मार्च को हुए चुनाव के बाद शुरू हुई मतगणना अब अपने अंतिम दौर में है। अब तक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 123 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है और 2 अन्य सीटों पर…

काठमांडू : नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए ५ मार्च को हुए चुनाव के बाद शुरू हुई मतगणना अब अपने अंतिम दौर में है। अब तक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 123 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है और 2 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मतगणना के शुरुआती चरण से ही मजबूत बढ़त बनाए रखने वाली आरएसपी ने 165 सीटों में से 156 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है, जिससे वह चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिखाई दे रही है। दूसरे स्थान पर रही नेपाली कांग्रेस ने अब तक 16 सीटों पर जीत हासिल की है और एक अन्य सीट पर बढ़त बनाए हुए है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) ने 7 सीटें जीती हैं और 3 सीटों पर आगे चल रही है।
इसके अलावा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (पूर्व नाम माओवादी) ने भी 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने एक और एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने सीट जीती है। श्रम शक्ति पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है और दो अन्य सीटों पर आगे चल रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल : सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले 2200 लोगों को एक साथ हटाने के लिए अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा
काठमांडू : नेपाल सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले 2200 लोगों को एक साथ हटाने के लिए नया अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा है। मौजूदा सरकार ने “सार्वजनिक पदाधिकारियों को पदमुक्त करने संबंधी विशेष व्यवस्था” से जुड़े इस…
नेपाल की नई कस्टम नीति से सीमा पर हाहाकार: ₹100 के सामान पर भी भारी टैक्स, भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ के रिश्तों में कड़वाहट!
काठमांडू : नेपाल की बालेंद्र शाह सरकार द्वारा लागू की गई नई कस्टम ड्यूटी नीति ने भारत-नेपाल सीमा पर सदियों से चले आ रहे व्यापारिक और सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। सरकार के एक आदेश ने सीमावर्ती इलाकों में…
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद विदेश से ही कानूनी परामर्श ले रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा
काठमांडू : आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री डा आरजू देउवा ने विदेश से ही कानूनी परामर्श शुरू कर दिया…
नेपाल के प्रधानमंत्री के बिना बोले ही संसद के पहले अधिवेशन का अंत
काठमांडू : नेपाल में हुए आम निर्वाचन के बाद संसद के पहले अधिवेशन में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कोई भाषण नहीं दिया। नेपाल की संसद का पहला अधिवेशन बिना प्रधानमंत्री के भाषण के ही शनिवार से समाप्त हो गया है। बालेन्द्र…
