द इंडियन व्यू

नेपाल को चुनाव के लिए भारत से ढाई सौ गाड़ियों की दूसरी खेप मिली

काठमांडू : भारत सरकार ने चुनाव संबंधी सहायता के लिए दूसरी खेप के रूप में 250 से अधिक वाहन गुरुवार को उपहार स्वरूप सौंपे हैं। यह सहायता नेपाल के वित्त मंत्री रमेश्वर खनाल की उपस्थिति में सौंपी गई। काठमांडू स्थित वित्त…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
2 min read
नेपाल को चुनाव के लिए भारत से ढाई सौ गाड़ियों की दूसरी खेप मिली

काठमांडू : भारत सरकार ने चुनाव संबंधी सहायता के लिए दूसरी खेप के रूप में 250 से अधिक वाहन गुरुवार को उपहार स्वरूप सौंपे हैं। यह सहायता नेपाल के वित्त मंत्री रमेश्वर खनाल की उपस्थिति में सौंपी गई।

 

काठमांडू स्थित वित्त मंत्रालय में आज गुरुवार को आयोजित एक समारोह में कार्यवाहक राजदूत डॉ. राकेश पांडेय ने नेपाल सरकार को 250 से अधिक वाहन औपचारिक रूप से हस्तांतरित किए। यह वाहन नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में नेपाल सरकार की ओर से मांगी गई सहायता का हिस्सा है। इससे पहले भारत ने पहली खेप में 61 बोलेरो पिक अप वैन नेपाल सरकार को दी हैं।

 

समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री रमेश्वर प्रसाद खनाल ने भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों में इस सहायता के महत्व को रेखांकित करते हुए भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

भारत सरकार ने चुनाव संबंधी सहायता की पहली खेप 20 जनवरी को नेपाल को सौंपी थी। आने वाले सप्ताहों में चरणबद्ध तरीके से और भी सामग्री की आपूर्ति किए जाने की उम्मीद है। भारत की ओर से जारी सहयोग और समर्थन दोनों देशों के बीच विद्यमान बहुआयामी और बहु-क्षेत्रीय विकास साझेदारी का प्रतीक होने के साथ-साथ भारत और नेपाल की जनता के बीच गहरे आपसी विश्वास और मित्रता को भी दर्शाता है।

 

--------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…