द इंडियन व्यू

नीरज चोपड़ा चोट के कारण डायमंड लीग फाइनल और एशियाई खेलों से बाहर

नई दिल्ली : भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टखने की चोट के कारण मौजूदा सत्र के बाकी सभी मुकाबलों से हटने का फैसला किया। इसके साथ ही वह अगले सप्ताह ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल और…

Ragwendra P Singh
August 29, 2026
3 min read
नीरज चोपड़ा चोट के कारण डायमंड लीग फाइनल और एशियाई खेलों से बाहर

नई दिल्ली : भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टखने की चोट के कारण मौजूदा सत्र के बाकी सभी मुकाबलों से हटने का फैसला किया। इसके साथ ही वह अगले सप्ताह ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल और सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।28 वर्षीय नीरज ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि लॉजेन डायमंड लीग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के कुछ समय बाद अभ्यास के दौरान उनके टखने के लिगामेंट में चोट लगी। उन्होंने डॉक्टर और अपनी टीम से चर्चा के बाद पूरे सत्र से बाहर रहने का फैसला किया है।नीरज ने कहा, “कड़ी मेहनत के बाद मुझे आखिरकार लॉजेन में सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उस लय का एहसास होने लगा था, जिसकी मैं तलाश कर रहा था। दुर्भाग्य से इसके कुछ समय बाद अभ्यास के दौरान मेरे टखने के लिगामेंट में चोट लग गई। डॉक्टर और टीम से चर्चा के बाद हमने फैसला किया है कि मैं इस सत्र के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं लूंगा।”नीरज का इस सत्र में आखिरी मुकाबला लॉजेन डायमंड लीग था, जहां उन्होंने 88.05 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता था। इससे पहले दोहा डायमंड लीग में वह 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।सिर्फ दो डायमंड लीग मुकाबलों में हिस्सा लेने के बावजूद नीरज ने ब्रसेल्स फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और इस सत्र के छठे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में फाइनल में जगह बनाई थी। अब चोट के कारण वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।नीरज ने जुलाई में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीता था। उन्होंने वहां 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था।उन्होंने कहा, “यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लगा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूं, लेकिन जैसा कहा जाता है, मुश्किलें सफर का हिस्सा होती हैं। अब मेरा ध्यान अच्छी तरह से उबरने और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने पर है।”दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन नीरज ने पिछले एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.88 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने उस प्रतियोगिता में भाला फेंक में ऐतिहासिक स्वर्ण एवं रजत पदक जीता था। किशोर जेना ने रजत पदक हासिल किया था।आइची-नागोया एशियाई खेलों में नीरज की अनुपस्थिति में रोहित यादव भारत की ओर से भाला फेंक स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। रोहित राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने से चूक गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…