नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग में दमदार आगाज, विश्व खिताब पर नज़र
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां अपने डायमंड लीग अभियान की शुरूआत करेंगे तो उनकी नजरें इस साल के अंत में खेले जाने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खिताब बरकरार रखने पर लगी होंगी।…

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां अपने डायमंड लीग अभियान की शुरूआत करेंगे तो उनकी नजरें इस साल के अंत में खेले जाने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खिताब बरकरार रखने पर लगी होंगी।

भारतीयों के बड़ी तादाद में होने से चोपड़ा को यहाँ काफी समर्थन मिलेगा। उनका सामना दो बार के विश्व चैम्पियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, चेक गणराज्य के याकूब वाडलेश, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनिया के जूलियस येगो और जापान के रॉडरिक जेंकी डीन से होगा। ये सभी बड़ी स्पर्धाओं में चोपड़ा के प्रतिद्वंद्वी रह चुके हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के ही किशोर जेना भी 11 प्रतियोगियों में से हैं। जेना का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 87 . 54 मीटर है जो पिछली बार यहां 76 . 31 मीटर का थ्रो लगाकर नौवे स्थान पर रहे थे।
वाडलेश ने यहां 88 . 38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता था जबकि चोपड़ा दो सेंटीमीटर पीछे रहे थे। पीटर्स 86 . 62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर थे। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने सबसे पहले 2018 में यहां डायमंड लीग में भाग लिया था और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 2023 में यहां खिताब जीता और 2024 में दूसरे स्थान पर रहे।
विश्व रिकॉर्डधारी कई बार के ओलंपिक चैम्पियन चेक गणराज्य के जान जेलेंजी से कोचिंग ले रहे चोपड़ा ने कहा ,‘‘ कतर में भारतीयों से मिलने वाले समर्थन से मैं हमेशा अभिभूत रहता हूं। मेरे पास उनका धन्यवाद करने के लिये शब्द नहीं हैं।’’ चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 89 . 94 मीटर है और वह इस बार 90 मीटर की बाधा पार करना चाहते हैं।
जेलेंजी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98 . 48 मीटर रहा है। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह और पारूल चौधरी क्रमश: पुरूष और महिलाओं की 5000 और 3000 मीटर स्टीपलचेस में उतरेंगे।
चोपड़ा, पीटर्स, येगो, डीन और जेना को 24 मई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलना था लेकिन भारत-पाक के बीच सैन्य टकराव के कारण उसे स्थगित कर दिया गया। चोपड़ा इसके बाद पोलैंड में ओरलेन जानुज कुसोसिंकी स्मृति टूर्नामेंट खेलेंगे। वह 24 जून से चेक गणराज्य में गोल्डन स्पाइक 2025 में भाग लेंगे जहां पिछले दो सत्र में वह चोट के कारण नहीं खेल सके थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
