नीतीश कुमार ने लालू यादव के इरादों पर फेरा पानी, अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेकर एक ही वार में कर दिया चित्त
सीएम नीतीश कुमार को आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने कोई ऑफर दिया था जिससे न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया. अगर नीतीश कुमार पलटी मारते हैं तो सियासत में बवाल आना तय…

सीएम नीतीश कुमार को आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने कोई ऑफर दिया था जिससे न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया. अगर नीतीश कुमार पलटी मारते हैं तो सियासत में बवाल आना तय है.
बिहार की राजनीति में बड़ा ही उलटफेर देखने को मिलता रहता है. इस बार 2025 में ही बिहार विधान सभा चुनाव होना है और बिहार के सीएम नीतीश कुमार केंद्र सरकार को भी समर्थन दे रहे हैं. ऐसे में सबको यह लग रहा है कि किसी तरह अगर नीतीश कुमार फिर से एक बार पलटी मार लें तो बिहार में विपक्ष की बल्ले-बल्ले हो जाएगी. यही कारण है कि मोदी सरकार और नीतीश कुमार के बीच खाई बढ़ाने के लिए बयानबाजी होती रहती है. लालू यादव के ऑफर को इस बार सीएम नीतीश कुमार ने बड़े ही सलीके से ठुकरा दिया है.
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार को आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने कोई ऑफर दिया था जिससे न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया. इस बात की चर्चा सोशल मीडिया में तो हुई है, राजनीतिज्ञों के बीच भी बहस का कारण बन गया क्योंकि अगर नीतीश कुमार पलटी मारते हैं तो फिर केंद्र की मोदी सरकार भी संकट में आ जाएगी. बिहार में प्रगति यात्रा पर निकलते ही सीएम ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सारी आशंकाओं को एक ही बार में किनारे कर दिया.
'अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था मुझे सीएम'
सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली जिले का दौरा करते हुए भावुक होते हुए एक बात कही. सीएम ने कहा,'जब 2005 में बिहार में पहली बार राजग ने चुनाव जीता था तो उस समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही मुझे सीएम बनाया था.वह मुझ पर बहुत स्नेह रखते थे. राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ अपने दो कम समय के गठबंधन एक 'गलती' थे.'
लालू यादव पर जमकर बरसे सीएम नीतीश कुमार
लालू यादव पर बरसते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में जंगलराज था और यहां की स्थिति बहुत खराब थी. जब बिहार के लोगों ने हमें चुना और हमें काम करने का मौका दिया तो राज्य की स्थिति बदल गई. इसके बाद हमने दो बार इधर-उधर का रास्ता चुना जो हमारी दो बार गलती रही. लेकिन अब हमारा अटल फैसला है कि हम अब साथ रहेंगे और बिहार का विकास तो करेंगे ही, देश के विकास की भी चिंता करेंगे.
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
