नीट पेपर लीक मामले में शनिवार को पूरे देश में जिलास्तर पर कैंडल मार्च, सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
नई दिल्ल : कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षा में हुई अनियमितताओं तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई की शाम पूरे देश में जिलास्तर पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी या डॉ.…

नई दिल्ल : कांग्रेस नीट और सीबीएसई परीक्षा में हुई अनियमितताओं तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई की शाम पूरे देश में जिलास्तर पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाकर समाप्त होगा और छात्रों-युवाओं के साथ एकजुटता का प्रतीक होगा।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक पत्र जारी कर कहा गया कि यह सत्याग्रह छात्रों और युवाओं के समर्थन में होगा, जिनका भविष्य परीक्षा प्रणाली की विफलताओं से प्रभावित हुआ है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की है।
पत्र में कहा गया कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियां और जिला कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम का नेतृत्व करें। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रभावी ढंग से आयोजित हो। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया पर व्यापक कवरेज मिले ताकि यह संदेश स्पष्ट रूप से जाए कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
