द इंडियन व्यू

नीट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस ने उठाए एनटीए के अस्तित्व पर सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस ने नीट‑यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अस्तित्व और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होना एनटीए…

Ragwendra P Singh
May 12, 2026
2 min read
नीट परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस ने उठाए एनटीए के अस्तित्व पर सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस ने नीट‑यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अस्तित्व और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होना एनटीए की विफलता का ताजा उदाहरण है, जिसने इसके उद्देश्य और कार्यक्षमता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में लिखा कि शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी 371वीं रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि केवल 2024 में ही एनटीए द्वारा आयोजित 14 राष्ट्रीय परीक्षाओं में से 5 में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए। जेईई मेन्स 2025 में उत्तर कुंजी में त्रुटियों के कारण 12 प्रश्न वापस लेने पड़े, जबकि सीयूईटी में लगातार देरी से विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित हुआ और छात्रों को निजी विश्वविद्यालयों की ओर धकेला गया।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि एनटीए लगातार संसद को अपनी वार्षिक रिपोर्ट देने में विफल रही है और केवल ऑडिटेड वित्तीय विवरण ही उपलब्ध कराती रही है। सरकार ने पुरानी प्रवेश प्रक्रियाओं को खत्म कर भ्रष्टाचार से ग्रस्त केंद्रीकृत व्यवस्था लागू की और यह सुनिश्चित किया कि वह संसद के प्रति जवाबदेह न रहे।

 

जयराम ने कहा कि 16 जून 2024 को शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया था कि एनटीए को बहुत सुधार की जरूरत है। दो साल बाद भी इस स्वीकारोक्ति के बाद क्या कार्रवाई हुई। अब यह स्पष्ट हो रहा है कि केवल सुधार नहीं बल्कि एनटीए और उससे जुड़े पूरे तंत्र का बुनियादी पुनर्गठन जरूरी है, ताकि इसे मोदी सरकार के भ्रष्ट हाथों से बाहर रखा जासके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…