द इंडियन व्यू

निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी केंद्रीय बजट

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज पूर्वाह्न 11:00 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्तमंत्री के रूप में वो लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करने वाली हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
1 min read
निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी केंद्रीय बजट

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज पूर्वाह्न 11:00 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्तमंत्री के रूप में वो लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करने वाली हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र कल शुरू हो चुका है।

केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आज के बजट में आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में इस बात पर जोर दिया गया है कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सेक्टरों में निजी निवेश की रफ्तार को और तेज करने की जरूरत है। आर्थिक सर्वेक्षण-2025 में 2047 तक भारत को किस तरह से विकसित देश बनाया जाए, इसका संपूर्ण रोडमैप दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…