निर्णायक टी20 में भारत के सामने बल्लेबाजी की कमजोरियां दूर करने की चुनौती
वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक पांचवें टी20 के साथ श्रृंखला जीतने के लिये भारत को अपनी बल्लेबाजी की कमियों से पार पाते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा चूंकि कैरेबियाई टीम ने अब तक मेजबान को कांटे की टक्कर दी है। श्रृंखला अभी…

वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक पांचवें टी20 के साथ श्रृंखला जीतने के लिये भारत को अपनी बल्लेबाजी की कमियों से पार पाते हुए बेहतर प्रदर्शन करना होगा चूंकि कैरेबियाई टीम ने अब तक मेजबान को कांटे की टक्कर दी है।
श्रृंखला अभी 2 . 2 से बराबरी पर है। भारत के लिये समस्या शीर्ष क्रम से शुरू होती है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अभी तक तीन अर्धशतक जमाये हैं लेकिन सलामी जोड़ी के रूप में उनका योगदान 29, 42, 7 और 60 रहा है। हैदराबाद में 60 रन की साझेदारी में सैमसन ने 56 रन बनाये जबकि अभिषेक का योगदान दो रन का रहा। एक बार साझेदारी टूटने के बाद मध्यक्रम इस बार पारी को संभाल नहीं सका।
ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। लखनऊ में पहले टी20 में 102 रन बनाने के बाद श्रेयस ने अगले तीन मैचों में 40, 1 और 16 रन बनाये। यहां हारने से बतौर कप्तान श्रेयस की छवि को ठेस पहुंचेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड से हारने के बाद जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को हराकर उन्होंने आत्मविश्वास हासिल किया। श्रेयस की कप्तानी को खतरा नहीं है लेकिन अनुभवी और आक्रामक विरोधी टीम के सामने उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल जरूर उठ सकते हैं। तीसरे नंबर पर ईशान ने 43, 37 और छह रन बनाये हैं।
वहीं धीर की पारियां 4, 10 और 0 की रही है। तिलक वर्मा और नीतिश कुमार रेड्डी भी हैदराबाद में 12 . 1 से 14 . 4 ओवर के बीच कोई चौका नहीं लगा सके और 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम नाकाम रही। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाती है। इस मैदान पर हालांकि अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली गई है। कुछ आईपीएल मैचों के अलावा यहां बड़े मैच भी नहीं खेले गए।
ऐसे में भारत स्पिनर कुलदीप यादव को फिर टीम में ला सकता है। तीसरे और चौथे मैच में बाहर रहे कुलदीप का अनुभव टीम के लिये कारगर साबित हो सकता है। वहीं पिछले मैच में कंधे की चोट का शिकार हुए अर्शदीप सिंह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।
प्रिंस यादव, मयंक यादव, धीर और रेड्डी कैरेबियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके हैं, लिहाजा ऐसे में भुवनेश्वर का अनुभव काफी कारगर साबित होगा। वेस्टइंडीज के लिये कप्तान शाई होप और शेरफान रदरफोर्ड 261 और 221 रन बना चुके हैं और श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष दो स्थानों पर हैं। भारत को इन दोनों को जल्दी आउट करना होगा जैसा इंदौर में तीसरे टी20 के दौरान किया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
