द इंडियन व्यू

नागल- बाडोसा की चमक से ईगल्स ने काइट्स को हराया, फाइनल की ओर मजबूत कदम

सुमित नागल और पाउला बाडोसा के बेहतरीन प्रदर्शन से ईगल्स ने यहां काइट्स को हराकर विश्व टेनिस लीग में फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। बेहद कड़े मैच में नागल ने दक्षिणेश्वर सुरेश को 40 मिनट में 7-6 से हराकर ईगल्स को विजयी…

Ragwendra P Singh
December 18, 2025
1 min read
नागल- बाडोसा की चमक से ईगल्स ने काइट्स को हराया, फाइनल की ओर मजबूत कदम

सुमित नागल और पाउला बाडोसा के बेहतरीन प्रदर्शन से ईगल्स ने यहां काइट्स को हराकर विश्व टेनिस लीग में फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

बेहद कड़े मैच में नागल ने दक्षिणेश्वर सुरेश को 40 मिनट में 7-6 से हराकर ईगल्स को विजयी शुरुआत दिलाई। बाडोसा ने महिला एकल के एकतरफा मैच में मार्टा कोस्त्युक को 6-1 से हराया। बाडोसा ने इसके बाद गेल मोनफिल्स के साथ मिलकर दक्षिणेश्वर और कोस्त्युक की जोड़ी को 6-3 से हराया।

पुरुष युगल में भी मोनफिल्स और नागल ने निक किर्गियोस और दक्षिणेश्वर को 6-3 से हराकर ईगल्स की 25-13 से जीत पक्की की। ईगल्स ने कुल स्कोर के आधार पर 43-34 से जीत हासिल की क्योंकि पिछले मैच के अंकों को भी जोड़ा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।