नशे के मुद्दे पर भाजपा का पंजाब की आआपा सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री मान का मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली : पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा की पंजाब प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और…

नई दिल्ली : पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा की पंजाब प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और आदर्श आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रही है।ढिल्लों ने भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और पैगंबरों की धरती रही है। हरित क्रांति की शुरुआत करने वाले इस राज्य का आज नशे की गिरफ्त में फंसना बेहद चिंताजनक है। भाजपा ने पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में नशा विरोधी यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा को चार दिशाओं से शुरू किया गया और जालंधर में इसका समापन हुआ।उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से संवाद किया और नशे से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को करीब से समझा। लोगों ने भाजपा के इस प्रयास की सराहना की और नशे के खिलाफ लड़ाई में पार्टी के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशे से प्रभावित परिवारों की आपबीती इतनी दर्दनाक थी कि पत्रकार वार्ता में मौजूद अधिकारी भी भावुक हो गए।पत्रकार वार्ता के दौरान ढिल्लों ने परविंदर सिंह जोट्टा की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बताया कि भाजपा ने पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखकर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।ढिल्लों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कुछ पुलिसकर्मी ही नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। जब कानून लागू कराने वाली व्यवस्था से जुड़े लोगों पर ही ऐसे आरोप लगते हैं, तो इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है और आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ता है।उन्होंने राज्य सरकार से नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और इस पूरे नेटवर्क पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की। ढिल्लों ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें या तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर आदर्श आचार संहिता लागू होने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार से नाराज हैं और आचार संहिता लागू होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने देने की बात कह रहे हैं।ढिल्लों ने कहा कि भाजपा नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और इस समस्या से प्रभावित लोगों तथा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को नशे की समस्या से बाहर निकालना और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है। भाजपा ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए नशे के कारोबार पर रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परविंदर सिंह जोट्टा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
पेशी से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी निकल गया लंदन, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
सरिता त्रिपाठी नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब…
