द इंडियन व्यू

नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी ) : विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा–100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन देशभर में 1,000 से अधिक स्थानों पर किया गया। इसमें 4 लाख से अधिक युवाओं और…

Ragwendra P Singh
September 21, 2026
2 min read
नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी ) : विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा–100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन देशभर में 1,000 से अधिक स्थानों पर किया गया। इसमें 4 लाख से अधिक युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। देशव्यापी जनभागीदारी के दौरान युवाओं, साझेदार संगठनों और समुदायों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का आयोजन 460 माई भारत जिलों, माई भारत के साझेदार संगठनों के 240 स्थानों तथा आध्यात्मिक संगठनों, उद्योग संघों और विश्वविद्यालय संघों द्वारा 300 से अधिक स्थानों पर किया गया। इसके जरिए युवाओं और नागरिकों को नशा मुक्त युवा आंदोलन से जुड़ने के लिए व्यापक मंच उपलब्ध कराया गया।

राष्ट्रीय संकल्प समारोह सामूहिक संकल्प और युवाओं के नेतृत्व में भागीदारी पर केंद्रित रहा। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त शपथ और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के नेतृत्व में चर्चाओं, जागरूकता गतिविधियों और अन्य स्थानीय पहलों सहित विभिन्न रचनात्मक और सहभागिता गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया। इन गतिविधियों के जरिए नशा मुक्त जीवनशैली का संदेश समुदायों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

देशव्यापी जनभागीदारी से ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ अभियान में युवाओं और साझेदार संगठनों की बढ़ती भागीदारी सामने आई। अभियान का उद्देश्य जागरूकता, रोकथाम, स्वस्थ विकल्पों और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को बढ़ावा देना है। संस्थानों, संगठनों और समुदायों को एक मंच पर लाकर संकल्प समारोह ने युवाओं के बीच सूचित विकल्पों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को मजबूत करने का प्रयास किया।

यह कार्यक्रम ‘100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ का हिस्सा है, जिसे रोकथाम, जागरूकता, स्वास्थ्य, फिटनेस और जीवन कौशल पर केंद्रित सतत युवा आंदोलन के रूप में परिकल्पित किया गया है। गतिविधियों के प्रारंभिक चरण में तीन विषयों—‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव’, ‘फिट युवा, नशा मुक्त युवा’ और ‘जीवन कौशल माह’—को शामिल किया गया है। इनके माध्यम से समुदाय आधारित और युवा-केंद्रित गतिविधियों के जरिए युवाओं की भागीदारी को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।

20 सितंबर को हुई देशव्यापी भागीदारी 18 सितंबर को अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों और समुदायों में आयोजित गतिविधियों के बाद हुई। इस दो दिवसीय जनभागीदारी के दौरान शपथ, हस्ताक्षर, संवाद और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को अभियान से जोड़ा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…