बारिश थमने के बाद गूंजी शेरनीज की दहाड़, फाइनल में बनाई जगह
लखनऊ। बारिश थमी तो लखनऊ की क्रिकेटर बेटियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को सेज ग्राउण्ड पर सेमीफाइनल खेलने को जो मौका मिलने वाला था। इस सेमीफाइनल में लखनऊ शेरनियों ने लखनऊ नवाबी…

लखनऊ। बारिश थमी तो लखनऊ की क्रिकेटर बेटियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को सेज ग्राउण्ड पर सेमीफाइनल खेलने को जो मौका मिलने वाला था। इस सेमीफाइनल में लखनऊ शेरनियों ने लखनऊ नवाबी क्वीन को छह विकेट से हराकर दहाड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में लखनऊ नवाबी क्वीन को छह विकेट से हराया
फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। शानदार बल्लेबाजी कर जीत में खास भूमिका निभाने वाली आयुषी श्रीवास्तव को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

पिछले ढाई दिनों में बारिश ने छह मुकाबले नहीं होने दिए। पर, रविवार को बारिश थमी तो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लखनऊ शेरनीज टास जीता और लखनऊ नवाबी क्वीन को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का था... नवाबी क्वीन ने 18 ओवरों में 89 रन बनाये
इसमें नवाबी क्लीन ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में लखनऊ शेरनियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवरों में चार विकेट पर 90 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
आयूषी और सान्वी ने रखी जीत की नींव
लखनऊ शेरनी की पारी वगीशा और अंशू तिवारी ने शुरू की। टीम स्कोर जब 9 रन तब अंशू तिवारी (2) और जब स्कोर 30 था तब वगीशा सिंह (6) आउट हो गई थीं। इसके बाद आयुषी श्रीवास्तव और सान्वी भाटिया ने मोर्चा संभाला। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर लखनऊ शेरनीज के लिए जीत की नींव तैयार कर दी।

दोनों ने टीम को जीत की कगार पर लाकर आउट हुईं। दोनों की जोड़ी 73 रनों पर टूटी। आयूषी 38 गेंदों पर 33 और सान्वी भाटिया 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कात्यानी पाठक (12) और इशिता वर्मा (1) ने नाबाद रहते हुए लखनऊ शेरनी को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। नवाबी क्वीन की अन्वेषा, शशि बालन और इंशा सिंह ने एक-एक विकेट लिए।
बड़ी स्कोर ना कर पाईं नवाबी क्वीन
इससे पहले नवाबी क्वीन बड़ा स्कोर नहीं कर पाईं। वह 18 ओवरों में आठ विकेट पर 89 रन पर सिमट गई। उसकी शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम के आठ रनों के स्कोर पर प्रियांशी के साथ पारी शुरू करने उतरी शशि बालन (4) जल्दी अपनी विकेट गंवा बैठीं।

इसके बाद स्कोर 23 रनों के स्कोर पर नई बल्लेबाज सना खान अपने 10 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गईं। वह तो सलामी बल्लेबाज प्रियांशी पाण्डेय ने एक छोर पर टिककर उम्दा बल्लेबाजी की और 33 रन बनाए। उनकी इस पारी से नवाबी क्वीन 89 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई।
प्रियांशी ने अपनी पारी में 45 गेंदें खेलीं और एक चौको, एक छक्का भी लगाया। अन्वेषा चटर्जी ने भी उम्दा बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 रन बनाए। निशी कश्यप (9), अरोमा त्यागी (3), मनीषा चौधरी (3), रिशिका (1), अरीशा मुस्तफा (0) जल्दी-जल्दी आउट हो गईं। लखनऊ शेरनी की अंशू तिवारी और संध्या क्षेत्री ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। अक्शा खान, कात्यानी पाठक और दिशा सिंह ने एक-एक विकेट लिए।
संक्षिप्त स्कोर-
लखनऊ नवाबी क्वीन- 18 ओवरों में 8 विकेट पर 89 रन (प्रियांशी पाण्डेय 33, अन्वेषा चटर्जी 16, सना खान 10 रन)। अंशू तिवारी 2/16, संध्या क्षेत्री 2/23, अक्शा खान, कत्यानी पाठक, दिशा सिंह-एक-एक विकेट)

लखनऊ शेरनीज- 15.1 ओवरों में 4 विकेट पर 90 रन (आयुषी श्रीवास्तव 32, सान्वी भाटिया 21, कात्यानी नाबाद 6 रन। शशि बालन, अन्वेषा और इंशा सिंह-एक-एक विकेट)
सेज फालकन फाइनल में, भिड़ेगी लखनऊ शेरनीज से
लखनऊ। सेज फालकन ने होम ग्राउंड पर अपनी स्टार गेंदबाज निधी सिंह की बेहतरीन गेन्दबाज़ी (4/11) और बल्लेबाज आरजू सिंह के दम पर से आरईपीएल चैलेंजर्स को 13 रनों से हराकर लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग के ख़िताबी दौर में जगह बना ली है। अब उसे ख़िताब के लिए सोमवार को लखनऊ शेरनीज से दो -दो हाथ करने होंगे।
सेज फालकन ने पहले खेल कर 105 रनों का लक्ष्य दिया था। आरईपीएल चैलेंजर्स इसके जवाब में 20 ओवरों में 7 विकेट पर 91 रन हो बना पाई।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सेज फालकन ने 20 ओवरों में इस लीग का अब तक का सर्वाधिक स्कोर तैयार किया। उसने 6 विकेट पर 104 रन बनाये। सेज के दो विकेट सिर्फ 2 रनों के योग पर गिर गए थे।
इसके बाद आरजू सिंह और कप्तान सोनाली सिंह ने बढ़िया पारियां खेली, जिससे सेज ने 100 रनों कक आंकड़ा पार किया। आरजू सिंह ने 53 गेंदों पर 42 रन बनाये। वहीं सोनाली सिंह ने 32 रन जोड़े। अर्चना देवी ने 11 रन बनाये। आरईपीएल चैलेंजर्स की प्रियांशी यादव ने उम्दा गेन्दबाज़ी करते हुए 27 रन देखा 3 विकेट लिए। वहीं पायल चौरसिया को 2 विकेट मिले।
आरईपीएल चैलेंजर्स ने सधी शुरुआत की। पर बाद में उसकी बल्लेबाज़ लड़खड़ा गईं। आरईपीएल चैलेंजर्स के सबसे बड़ी 3क्यों रनों की पारी सम्पदा ने खेली। सलामी बल्लेबाज़ विदुषी ने 16 रन बनाए। प्रियांशी ने 8 रन जोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
