द इंडियन व्यू

नगरपालिका भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े सात परिसरों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के…

Ragwendra P Singh
June 13, 2026
1 min read
नगरपालिका भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े सात परिसरों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के बदले रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा रही है।

 

ईडी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मदन मित्रा ने विभिन्न नगरपालिकाओं, विशेष रूप से कमरहाटी नगरपालिका में अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के बदले बिचौलियों के माध्यम से नकद और सोने के रूप में रिश्वत प्राप्त की थी। जांच एजेंसी ने कहा कि मदन मित्रा का संबंध ऐसी 125 से अधिक कथित अवैध नियुक्तियों से जुड़ा पाया गया है। इन नियुक्तियों में पात्रता मानकों की अनदेखी कर उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के आरोप हैं।

 

ईडी ने बताया कि मामले में धन शोधन और कथित भर्ती अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। छापेमारी के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…