द इंडियन व्यू

नई महंगी दवाओं के आने से अल्जाइमर रोग से जुड़े बाजार में वृद्धि की उम्मीद : रिपोर्ट

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, नई महंगी और बीमारी के प्रभाव को कम करने वाली दवाओं से (डिजीज-मॉडिफाइंग ट्रीटमेंट्स) वैश्विक स्तर पर अल्जाइमर रोग के बाजार में वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ग्लोबलडाटा नामक डेटा और…

Ragwendra P Singh
January 14, 2025
2 min read
नई महंगी दवाओं के आने से अल्जाइमर रोग से जुड़े बाजार में वृद्धि की उम्मीद : रिपोर्ट

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, नई महंगी और बीमारी के प्रभाव को कम करने वाली दवाओं से (डिजीज-मॉडिफाइंग ट्रीटमेंट्स) वैश्विक स्तर पर अल्जाइमर रोग के बाजार में वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ग्लोबलडाटा नामक डेटा और एनालिटिक्स कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बढ़ोतरी अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, जापान और चीन जैसे 8 बड़े बाज़ारों में विशेष रूप से देखने को मिलेगी।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इन देशों में अल्जाइमर बीमारी का बाजार 2023 में 2.4 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2033 तक 19.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। यह 23.4 की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ेगा।

बाजार में महंगी डिजीज-मॉडिफाइंग दवाओं के आने से इलाज के विकल्प बढ़ेंगे, जिससे उपचार दर बढ़ेगी। इसके अलावा उम्रदराज आबादी में बढ़ोतरी से अल्जाइमर के मामले अधिक होंगे। एंग्जाइटी और साइकोसिस जैसे लक्षणों के लिए नई दवाएं आने से भी बाजार में वृद्धि होगी।

2033 तक ये दवाएं अल्जाइमर बाजार के 73.5 हिस्से पर कब्जा कर लेंगी। इनमें से ज़्यादातर दवाएं अमाइलॉइड बीटा पर आधारित होंगी।

हालांकि इनमें महंगी और जटिल प्रक्रियाएं बाधा के तौर पर काम कर सकती हैं क्योंकि इन दवाओं को अक्सर इंजेक्शन द्वारा दिया जाता है, और पीईटी या एमआरआई स्कैन जैसी तकनीकों की ज़रूरत होती है, जो महंगी और सीमित रूप से उपलब्ध हैं।

डिजीज-मॉडिफाइंग दवाओं की कीमत वर्तमान में इस्तेमाल हो रही सस्ती दवाओं से बहुत अधिक है। इसके चलते इन्हें मरीजों तक पहुंचाने में रिम्बर्समेंट और पॉलिसी से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

यह रिपोर्ट दिखाती है कि इलाज के नए विकल्प आने के बावजूद, अल्जाइमर जैसी बीमारी के लिए सस्ता और सुलभ इलाज अभी भी एक चुनौती बना हुआ है।

इससे निपटने के लिए दवा बनाने वाली कंपनियां दवा देने के नए तरीके खोज रही हैं, जैसे कि मुंह से ली जाने वाली दवाएं। इससे डॉक्टरों के लिए मरीजों को इलाज देना आसान हो जाएगा।

डिजीज-मॉडिफाइंग दवाएं पूरी तरह से रोग को नहीं रोक पाती हैं, इसलिए ऐसी दवाओं की जरूरत है जो न सिर्फ बीमारी को बढ़ने से रोके बल्कि उसे पूरी तरह से ठीक भी करें।

इसके अलावा, ऐसी दवाएं भी चाहिए जो बीमारी के अंतिम चरण में दिमाग को सही से काम करने में मदद करें और अन्य समस्याओं जैसे चिड़चिड़ापन और भ्रम को भी ठीक करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…