द इंडियन व्यू

धोनी का बड़ा बयान: प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली, अब अगले साल पर फोकस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि अगर वे इस वर्ष आईपीएल के प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं करते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी, क्योंकि वे अच्छा नहीं खेले। साभार : गूगल उनका…

Ragwendra P Singh
April 21, 2025
4 min read
धोनी का बड़ा बयान: प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली, अब अगले साल पर फोकस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि अगर वे इस वर्ष आईपीएल के प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं करते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी, क्योंकि वे अच्छा नहीं खेले।

साभार : गूगल

उनका फोकस पहले क्वॉलिफाई करने पर ही है, लेकिन वे स्वीकार कर चुके हैं कि अगर टॉप 4 में सीएसके नहीं पहुंचती है तो वे ये सुनिश्चित करना चाहेंगे कि एक बेस्ट प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बने, ताकि अगले साल टीम मजबूती से वापसी कर पाए।

चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को सीजन की छठी हार मिली। टीम के 6 मुकाबले बाकी हैं। एक भी मुकाबला हारने पर टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने के रास्ते लगभग खत्म हो जाएंगे।

एमएस धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन खराब था और स्कोर कम था, क्योंकि हम सभी जानते थे कि दूसरे हाफ में ओस आएगी और हम बीच के ओवरों का फायदा उठाने की स्थिति में थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डेथ बॉलरों में से एक हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी डेथ बॉलिंग जल्दी शुरू कर दी, तो यही वह समय था जब हमें इसका फायदा उठाना चाहिए था और थोड़ा पहले ही रन गति को बढ़ाने की शुरुआत कर देनी चाहिए थी और उसके बाद अगर बुमराह पर भी रन बनते तो यह एक प्लस पॉइंट होता।"

कप्तान धोनी ने माना, "मुझे लगता है कि कुछ ओवर ऐसे थे जहां हम थोड़े और रन बना सकते थे। हमें उन रनों की जरूरत थी, क्योंकि ओस के साथ 175 रन औसत स्कोर नहीं है।

(आयुष म्हात्रे) मुझे लगता है कि एक युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और इस तरह के दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जहां आप अपने शॉट खेलते हैं और साथ ही आप अपने शॉट्स चुनते हैं जो आपकी ताकत है और मुझे लगता है कि शुरुआत से ही, उन्होंने अपने शॉट खेले और हमने उन्हें ज्यादा नहीं देखा है।

यह हमारे लिए शीर्ष क्रम में एक अच्छा संकेत है कि अगर वह शॉट खेलना जारी रख सकता है, तो मध्य और निचले क्रम के लिए यह थोड़ी आसानी हो जाएगी।"

पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कुछ गेंदें अभी भी ग्रिप कर रही थीं और हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण पहले 6 ओवर थे और अगर आप पहले 6 ओवरों में बहुत अधिक दे देते हैं तो यह थोड़ा आसान हो जाता है और सूर्या स्पिन गेंदबाजी का एक शानदार खिलाड़ी है और ओस के साथ बहुत खतरनाक थे।

ऐसा भी नहीं था कि गेंद अच्छी तरह से बल्लेबाज पर आ रही थी। हमें यह महसूस करने की आवश्यकता है कि हम सफल हैं, क्योंकि हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं और साथ ही जब हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि इसके बारे में बहुत इमोशनल ना हों और साथ ही आप व्यावहारिक रहें।"

कप्तान धोनी ने 2020 का उदाहरण दिया और 2026 के प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 2020 का एक सीजन हमारे लिए बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या हम सही फॉर्म में क्रिकेट खेल रहे हैं, क्या हम खुद को व्यक्त कर रहे हैं।

ये हमारे सामने सवालिया निशान हैं, कुछ कैच और इससे मदद मिलेगी। इसके अलावा हम सिर्फ कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे सामने जितने भी मैच हैं, उन्हें जीतने के लिए हमें बस एक बार में एक गेम पर ध्यान देना है और अगर हम कुछ हार जाते हैं, तो हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम अगले साल के लिए सही कॉम्बिनेशन तैयार करें।

आप नहीं चाहते कि बहुत सारे खिलाड़ी बदले जाएं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम कोशिश करें और क्वॉलीफाई करें, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो अगले साल के लिए सुरक्षित 11 बना लें और मजबूत वापसी करें।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।