धीरज की विश्व कप जीत से एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का बढ़ेगा आत्मविश्वास: डोला बनर्जी
तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज डोला बनर्जी ने 19 साल बाद धीरज बोम्मादेवरा के यह उपलब्धि हासिल करने पर खुशी जताते हुए बोला कि इससे एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों को बेहतर…

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज डोला बनर्जी ने 19 साल बाद धीरज बोम्मादेवरा के यह उपलब्धि हासिल करने पर खुशी जताते हुए बोला कि इससे एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।
धीरज ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता कोरिया के ली वू सियोक को हराकर जून में अंताल्या में विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने मैक्सिको में रविवार को सत्र के आखिरी फाइनल में इसी लय को कायम रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दुबई में 2007 में विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली डोला ने एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘‘ सत्र के शीर्ष आठ तीरंदाजों के साथ खेलकर स्वर्ण जीतना आसान नहीं है। इस जीत से उसका आत्मविश्वास काफी बढेगा। वह अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में है।’’ पूर्वी रेलवे में खेल अधिकारी के तौर पर कार्यरत डोला ने कहा ,‘‘ धीरज पिछले पांच छह साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। निरंतरता और मानसिक दृढता से उसे मदद मिलेगी।’’

भारतीय तीरंदाजों ने हांगझोउ एशियाई खेलों में सारे पांच स्वर्ण पदक जीते थे और कुल नौ पदक अपने नाम किये थे। इस बार टीम में दीपिका कुमारी, अतनु दास और अभिषेक वर्मा जैसे बड़े नाम नहीं है। वहीं हांगझोउ में तीन स्वर्ण जीतने वाले ओजस देवताले भी टीम में जगह नहीं बना सके।
डोला ने कहा ,‘‘ मुझे उम्मीद है कि धीरज व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतेगा जो पिछली बार नहीं जीत सका था। जब कोई अच्छा खेलता है तो पूरी टीम को प्रेरणा मिलती है। धीरज की जीत से पूरी रिकर्व टीम को अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। मुझे लगता है कि पिछली बार से ज्यादा पदक जीतेंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
