द इंडियन व्यू

धीमी ओवर गति पर पाकिस्तान को दोहरा झटका, 50% मैच फीस जुर्माने के साथ डब्ल्यूटीसी के 11 अंक कटे

आईसीसी ने पाकिस्तान पर बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए सोमवार को मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उसके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 11 अंक काट दिए। आईसीसी ने अपनी…

Ragwendra P Singh
September 14, 2026
2 min read
धीमी ओवर गति पर पाकिस्तान को दोहरा झटका, 50% मैच फीस जुर्माने के साथ डब्ल्यूटीसी के 11 अंक कटे

आईसीसी ने पाकिस्तान पर बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए सोमवार को मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उसके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 11 अंक काट दिए। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेजबान इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-3 से हारने वाले पाकिस्तान ने निर्धारित समय के अंदर 11 ओवर कम किये थे।

पाकिस्तान ने लीड्स में खेला गया सीरीज का पहला मैच पारी और 103 रन से, लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट 194 रन से और एजबेस्टन में खेला गया तीसरा टेस्ट आठ विकेट से गंवाया था। आईसीसी ने कहा, ‘‘बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर दो तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।’’

यह प्रतिबंध आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले, मैदानी अंपायर पॉल रिफ़ेल और क्रिस गैफ़नी, तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने लगाए। आईसीसी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में अब केवल 4.63 प्रतिशत अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।’’

Photo Credit: AP

आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय के भीतर गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जिसमें अधिकतम जुर्माना मैच फीस के 50 प्रतिशत तक सीमित है।

आईसीसी ने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के खेल नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, प्रत्येक ओवर कम होने पर एक अंक का जुर्माना लगता है। इस कारण पाकिस्तान के कुल अंकों में से 11 अंक काट लिए गए हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।