धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों से कोई समझौता नहीं करेगी कांग्रेसः राहुल गांधी
नई दिल्ली : नीट प्रश्नपत्र लीक मुद्दे पर संसद में चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस तीन मांगों पर अड़ी है, जिनमें शिक्षा मंत्री…

नई दिल्ली : नीट प्रश्नपत्र लीक मुद्दे पर संसद में चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस तीन मांगों पर अड़ी है, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों से माफी की मांग शामिल है। हम इन मांगों से कोई समझौता नहीं करेंगे।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने उनसे कहा कि चर्चा होने दी जाए। जब वह जवाब देना चाह रहे थे तो उनका माइक बंद कर दिया गया और उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का रुख स्पष्ट है। पहली मांग है कि भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। दूसरी मांग है कि जिन लोगों ने छात्रों पर हमला किया, उन पर कार्रवाई और जवाबदेही तय होनी चाहिए। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें।
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा है और कांग्रेस इस पर कोई समझौता नहीं करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
