धर्मतला धरना मंच से ममता ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को धर्मतला के धरना मंच से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। एसआईआर के मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को धर्मतला के धरना मंच से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लिया है। एसआईआर के मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लोगों का मतदान करने का अधिकार किसी भी कीमत पर नहीं छीना जा सकता।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ही मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को मतदान करने दिया जाना चाहिए। हम किसी को भी मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगे।
उन्होंने भाजपा पर नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी यह मिथ्या प्रचार कर रही है कि राज्य में बड़ी संख्या में मुसलमानों को बसाया गया है। उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ तब क्या मैं पैदा हुई थी? भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है।
ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान खास तौर पर महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर की एक महिला सदस्य का विवाह के बाद नाम और पता बदल गया था, जिसके कारण उसका नाम सूची से हटा दिया गया।
राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस के हालिया इस्तीफे का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन पर दबाव बनाकर पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के राज्य दौरे के दिन राज्यपाल को उनका स्वागत करने जाना था, लेकिन उन्हें दिल्ली बुलाकर इस्तीफा दिला दिया गया।
ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि आखिर अचानक इस्तीफा देने की क्या वजह थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों का मतदान का अधिकार सबसे अहम है और इसे किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
