द इंडियन व्यू

धरती से जैसे डायनासोर विलुप्त हुए, वैसे ही दिल्ली से कूड़े के पहाड़ होंगे : मनजिंदर सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि दिल्ली सरकार ने अगले दो साल में कूड़े का ढेर…

Ragwendra P Singh
April 17, 2025
2 min read
धरती से जैसे डायनासोर विलुप्त हुए, वैसे ही दिल्ली से कूड़े के पहाड़ होंगे : मनजिंदर सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि दिल्ली सरकार ने अगले दो साल में कूड़े का ढेर खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही उन्होंने आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई और ईडी रेड को लेकर भी विचार व्यक्त किए।

सिरसा ने कहा, सरकार ने 2027 तक इस कूड़े के ढेर को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जैसे धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए, वैसे ही कूड़े के पहाड़ भी विलुप्त करना है।

सिरसा ने यह भी कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया है, उसे पूरा करने को लेकर गंभीर है। दिल्ली के लोगों को साफ हवा और पानी मिलना चाहिए, और इसके लिए उनकी सरकार दिन-रात काम कर रही है।

बता दें कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अब तक लगभग लाखों मीट्रिक टन कूड़े को प्रोसेस किया जा चुका है। इस साइट पर रोजाना लगभग 4,000 मीट्रिक टन कूड़े की प्रोसेसिंग की जा रही है, और जून तक इसे बढ़ाकर 9,000 मीट्रिक टन प्रति दिन करने का लक्ष्य है। इसके लिए उच्च क्षमता वाली ट्रॉमेल मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड पर कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई होनी चाहिए। ईडी, सीबीआई जैसे एजेंसियों का काम ही भ्रष्ट लोगों को बंद करना है। जो भी भष्टाचार करेगा, उसे जेल जाना पड़ेगा। पीएम मोदी की सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद किया और अब पंजाब को भी बर्बाद करने की कोशिश में जुटे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…