द इंडियन व्यू

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के रोडमैप पर सहमत हुए भारत-कनाडा, शीघ्र होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता

नई दिल्ली : भारत और कनाडा सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा मजबूती देने के लिए रोडमैप पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
2 min read
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के रोडमैप पर सहमत हुए भारत-कनाडा, शीघ्र होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता

नई दिल्ली : भारत और कनाडा सोमवार को द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा मजबूती देने के लिए रोडमैप पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के संदर्भ में एक मज़बूत और लचीला भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध आवश्यक है।विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं की वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों ने संबंधों को दोबारा गति देने के लिए पहले कुछ कदम उठाए थे। अब दोनों पक्षों ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपसी सम्मान, क़ानून के शासन और संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के आधार पर भारत-कनाडा संबंधों के लिए एक नए रोडमैप पर आम सहमति बनाई है।इसके तहत दोनों देश आज की आर्थिक वास्तविकताओं और प्रत्येक देश की रणनीतिक प्राथमिकताओं से प्रेरित द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर मंत्रिस्तरीय चर्चा शीघ्र ही शुरू करेंगे। इसके अलावा कनाडा-भारत सीईओ फोरम की पुनः शुरुआत होगी। कनाडा-भारत मंत्रिस्तरीय ऊर्जा संवाद फिर से स्थापित होगा। संयुक्त विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समिति के दोबारा सक्रीय होगी। दोनों मंत्रियों ने वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। इसमें अधिक प्रभावी और समावेशी बहुपक्षीय संस्थानों को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना भी शामिल है।मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि उनके उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास साझा, महत्वाकांक्षी एजेंडे को पूरा करने के लिए आर्थिक, राजनीतिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता का क्रमिक रूप से उपयोग करते हुए संस्थागत क्षमता को मज़बूत करेंगे। ये प्रयास दोनों देशों के बीच विश्वास के पुनर्निर्माण और सहयोग को ठोस बनाने में योगदान देंगे।दोनों देश जलवायु कार्रवाई, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे। एलएनजी और एलपीजी के द्विपक्षीय व्यापार तथा तेल एवं गैस अन्वेषण और उत्पादन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा रोडमैप में स्वच्छ, सुरक्षित और न्यायसंगत ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की गतिविधियों का समर्थन करने और सहयोग को गहरा करने के इरादे की पुष्टि की गई।दोनों पक्ष एआई और डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नए मोर्चे खोलने के लिए सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए। साथ ही कृषि क्षेत्र में सहयोग सहित शिक्षा, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पेशेवर गतिशीलता में सहयोग को सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…