दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन 5-6 जनवरी को भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारत के एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से विज्ञप्ति…

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन 5-6 जनवरी को भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारत के एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों देशों के एनएसए अपनी बैठक के दौरान अंतरिक्ष, रक्षा तथा रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही चीन के बांध प्रोजेक्ट तथा हिंद-प्रशांत व उससे परे साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भी अहम चर्चा होगी।
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी एनएसए सुलिवन का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान जेक सुलिवन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (दिल्ली) का भी दौरा करेंगे, जहां वह युवा भारतीय उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही क्रिटिकल एंड इमर्जिंग विषय पर यूएस-इंडिया पहल के तहत हमारे नवाचार गठबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत द्वारा मिलकर उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों को रेखांकित करते हुए एक भाषण भी देंगे।
अपनी यात्रा के दौरान सुलिवन विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य भारतीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
