द इंडियन व्यू

दो दिवसीय दौरे पर आइसलैंड जाएंगे केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नई दिल्ली : केंद्रीय विदेश राज्य और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आइसलैंड की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कीर्ति वर्धन सिंह 4 से 5 सितंबर 2025 को आइसलैंड के…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
दो दिवसीय दौरे पर आइसलैंड जाएंगे केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नई दिल्ली : केंद्रीय विदेश राज्य और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आइसलैंड की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कीर्ति वर्धन सिंह 4 से 5 सितंबर 2025 को आइसलैंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 4-5 सितंबर को आइसलैंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारत-नॉर्डिक ट्रैक 1.5 संवाद के दूसरे संस्करण में भाग लेंगे और उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे।

इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान कीर्ति वर्धन सिंह आइसलैंड की संसद के स्पीकर, आइसलैंड के विदेश मंत्री और संवाद में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही, वे आइसलैंड में भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, कीर्ति वर्धन सिंह की आगामी आइसलैंड यात्रा से भारत-आइसलैंड संबंधों को मजबूती मिलेगी, साथ ही भारत और नॉर्डिक देशों के रणनीतिक और शोध समुदायों के बीच सहयोग बढ़ेगा।

बता दें कि कीर्ति वर्धन सिंह ने 9 जून 2024 को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी और 11 जून 2024 को उन्होंने विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वे 2024 में उत्तर प्रदेश के गोंडा निर्वाचन क्षेत्र से 18वीं लोकसभा के लिए पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं।

इससे पहले वे 12वीं लोकसभा (1998-1999), 14वीं लोकसभा (2004-2009), 16वीं लोकसभा (2014-2019) और 17वीं लोकसभा (2019-2024) के सदस्य रह चुके हैं।

उन्होंने उद्योग पर स्थायी समिति और रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति (1998-99), विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन पर स्थायी समिति (2004-2009), अनुमान समिति (2014-2015), विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन पर स्थायी समिति और रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति (2014-2019), रसायन और उर्वरक पर स्थायी समिति (2016-2018), वाणिज्य पर स्थायी समिति (2018-2019) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर स्थायी समिति (2019-2024) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…