द इंडियन व्यू

देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 का शुभारंभ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 का शुभारंभ किया। यह एक माह लंबा अभियान 30 नवंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पेंशनभोगियों…

Ragwendra P Singh
November 5, 2025
2 min read
देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 का शुभारंभ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 का शुभारंभ किया। यह एक माह लंबा अभियान 30 नवंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया को सरल बनाना है। अभियान के पहले चार दिनों में ही 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं, जबकि पूरे माह का लक्ष्य दो करोड़ का है।अभियान 4.0 के तहत देशभर के लगभग 2,000 जिलों और शहरों में 2,500 शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनका संचालन 1,250 नोडल अधिकारी करेंगे। इसमें 19 पेंशन वितरण बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, यूआईडीएआई, एमईआईटीवाई, ईपीएफओ, रेलवे और दूरसंचार विभाग जैसी संस्थाएँ भाग ले रही हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अकेले 1.8 लाख डाक कर्मचारियों के माध्यम से 1,600 से अधिक स्थानों पर घर-घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र सेवा उपलब्ध करा रहा है।डॉ. सिंह ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईज़ ऑफ लिविंग” और “सिटिजन सेंट्रिक गवर्नेंस” के विज़न का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस बार विशेष रूप से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि बुजुर्ग पेंशनभोगियों को अधिक सुविधा मिले। डॉ. सिंह ने इसे दुनिया में अनूठा प्रयोग बताते हुए कहा कि यह पहल न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ा रही है, बल्कि समाज को तकनीक-मैत्री बना रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…