द इंडियन व्यू

देशभर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 41 रुपये की कटौती

नई दिल्ली। देश के आम आदमी के लिए नए वित्त वर्ष का पहला दिन बड़ी राहत लेकर आया है। तेल विपणन कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया है। देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल (वाणिज्यिक) एलपीजी गैस सिलेंडर की…

Ragwendra P Singh
April 1, 2025
1 min read
देशभर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 41 रुपये की कटौती

नई दिल्ली। देश के आम आदमी के लिए नए वित्त वर्ष का पहला दिन बड़ी राहत लेकर आया है। तेल विपणन कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया है। देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल (वाणिज्यिक) एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमत आज से ही प्रभावी हो गई। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1762 रुपये (खुदरा मूल्य) में मिलेगा। घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कटौती से पहले दिल्ली में 19 किलोग्राम के वजन के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी।

तेल कंपनियों के इस फैसले से उन करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी जो ढाबों, रेस्तरां, होटल जैसी जगहों पर खाना पकाने के लिए इन कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। इस नई कटौती के बाद कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1872, मुंबई में 1714.50 रुपये और चेन्नई में 1924 रुपये हो गई है। उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में संशोधन करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…