द इंडियन व्यू

देशभर में अगले एक सप्ताह में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली : देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर सोमवार को भी जारी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले छह-सात दिनों तक देश के…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
देशभर में अगले एक सप्ताह में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली : देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर सोमवार को भी जारी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले छह-सात दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमड के अनुसार, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में लगातार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक औसतन 14 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 6 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जून और 01 जुलाई को बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, गुजरात व पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों के प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। -------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…