द इंडियन व्यू

देश वैश्विक लक्ष्यों से पहले ही टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से अग्रसरः जेपी नड्डा

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश वैश्विक लक्ष्यों से पहले ही टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए बजट में दस गुना वृद्धि की है,…

Ragwendra P Singh
March 24, 2026
3 min read
देश वैश्विक लक्ष्यों से पहले ही टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से अग्रसरः जेपी नड्डा

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश वैश्विक लक्ष्यों से पहले ही टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए बजट में दस गुना वृद्धि की है, जिससे जांच, उपचार और शोध को मजबूती मिली है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीबी उन्मूलन एक “जन भागीदारी” आंदोलन बन चुका है, जिसमें समाज के सभी वर्ग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

 

विश्व टीबी दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने टीबी मामलों में 21 प्रतिशत की कमी और मृत्यु दर में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो वैश्विक औसत से बेहतर है। इलाज की पहुंच अब 92 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि बिना पहचान वाले टीबी मरीजों की संख्या 10 लाख से घटकर 1 लाख से भी कम हो गई है।

 

इस अवसर पर उन्होंने 100-दिवसीय “टीबी मुक्त भारत अभियान” की शुरुआत की, जो देश के 1.58 लाख गांवों और शहरी वार्डों में लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत माइक्रो-प्लानिंग के जरिए लक्षित हस्तक्षेप किए जाएंगे, जिससे कमजोर और वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

 

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2024 से अब तक 20 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 32.65 लाख टीबी मरीजों की पहचान हुई, जिनमें 10.9 लाख ऐसे मरीज भी शामिल हैं जिनमें कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे। इसे टीबी नियंत्रण में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

डिजिटल पहल के तहत “टीबी मुक्त भारत ऐप” भी लॉन्च किया गया, जिसमें ‘खुशी’ नाम का एआई-आधारित चैटबॉट शामिल है। यह मरीजों को लक्षण, जांच और इलाज से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएगा।

 

 

 

उन्होंने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की सराहना करते हुए कहा कि ट्रूनैट जैसी तकनीकें टीबी जांच में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीबी एक पूरी तरह से रोकी और ठीक की जा सकने वाली बीमारी है, लेकिन इसके लिए समय पर जांच और सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बेहद जरूरी है।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान ‘निक्षय वाहन’ को भी हरी झंडी दिखाई गई, जो दूरदराज क्षेत्रों में टीबी जांच और इलाज की सुविधा पहुंचाने में मदद करेगा।

 

इस कार्यक्रम में “निक्षय शपथ” भी दिलाई गई, जिसके माध्यम से देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…