द इंडियन व्यू

देश में यातायात के नियमों को तोड़ना गलत : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे द्वारा यातायात नियम को तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को गलत बताया है।…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
देश में यातायात के नियमों को तोड़ना गलत : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे द्वारा यातायात नियम को तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को गलत बताया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वो विधायक के बेटे होने के साथ देश के नागरिक भी हैं इसलिए उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, वो विधायक के बेटे हैं, लेकिन इस देश के नागरिक भी हैं। उनको देश का कानून मानना पड़ेगा। यातायात नियमों को कोई नहीं तोड़ सकता। ऐसी खबरें हम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में देखते हैं। अभी मैंने मध्य प्रदेश का एक वीडियो देखा, जिसमें एक मंत्री के बेटे गाड़ी पर घूम-घूमकर रील बना रहे थे, लेकिन उनको कोई रोक-टोक नहीं कर रहा था।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, कानून को अपने हाथ में लेना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना और लोगों की जान को जोखिम में डालना, ऐसे काम कोई इसलिए करे कि वो मंत्री का बेटा है, यह हमेशा गलत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली चुनाव में एंट्री और जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर अवैध घुसपैठियों को बसाने के आरोप पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, जब वो ऐसी बात करते हैं तो समझ में आता है कि योगी जी को देश के भूगोल, इतिहास और समाजशास्त्र का बिल्कुल ज्ञान नहीं है। दिल्ली एक लैंडलॉक जगह है। ऐसे में यहां पर रोहिंग्या कैसे आ सकते हैं? वहीं, सरहद की जिम्मेदारी मोदी सरकार की है, दिल्ली में पुलिस की जिम्मेदारी अमित शाह की है। ऐसे में रोहिंग्या कहां से आ रहे हैं? हमारे पूर्वांचलियों को बार-बार रोहिंग्या कहना भाजपा और आप की संस्कृति है, इसी कारण से वो चुनाव में हार का सामना करेंगे।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान है। नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…