द इंडियन व्यू

देश में जनगणना: एक अप्रेल 2026 से शुरू होगी पहले चरण की प्रक्रिया, जानिए क्या कह रही है सरकार

बीएस राय: भारत में जनगणना कराने को लेकर सरकार ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो आगामी जनगणना के लिए मकानों को सूचीबद्ध करने का काम 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा, जो दशकीय…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
देश में जनगणना: एक अप्रेल 2026 से शुरू होगी पहले चरण की प्रक्रिया, जानिए क्या कह रही है सरकार

बीएस राय: भारत में जनगणना कराने को लेकर सरकार ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो आगामी जनगणना के लिए मकानों को सूचीबद्ध करने का काम 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा, जो दशकीय प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत होगी।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में जनगणना आयुक्त और भारत के महापंजीयक मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि मकानों को सूचीबद्ध करने का काम और आवासों की जनगणना 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। इससे पहले पर्यवेक्षकों, गणनाकारों की नियुक्ति और उनके बीच काम का बंटवारा राज्यों और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

जनगणना दो चरणों में होगी - पहले चरण यानी मकानों को सूचीबद्ध करने के काम (एचएलओ) में प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। पत्र के अनुसार, इसके बाद दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) में प्रत्येक घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा, जो 1 फरवरी, 2027 को निर्धारित है।

सरकारी बयान में कहा गया है कि जनगणना में जाति गणना भी की जाएगी। जनगणना गतिविधियों के लिए 34 लाख से अधिक गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे।

यह अब तक की 16वीं जनगणना है और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है। आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने नागरिकों से पूछे जाने वाले लगभग तीन दर्जन प्रश्न तैयार किए हैं। सर्वेक्षण में घरों से फोन, इंटरनेट, वाहन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन) और उपकरणों (रेडियो, टीवी, ट्रांजिस्टर) जैसी वस्तुओं के स्वामित्व के बारे में पूछा जाएगा।

नागरिकों से अनाज की खपत, पीने के पानी और प्रकाश के स्रोत, शौचालयों के प्रकार और उनकी पहुँच, अपशिष्ट जल निपटान, स्नान और रसोई की सुविधाएँ, खाना पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले ईंधन और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन के बारे में भी पूछा जाएगा।

अतिरिक्त प्रश्नों में मकान के फर्श, दीवारों और छत में प्रयुक्त सामग्री, उसकी स्थिति, निवासियों की संख्या, कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की उपस्थिति तथा परिवार की मुखिया महिला है या अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित है, आदि शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…