द इंडियन व्यू

देश में 6जी और एआई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए टीईसी और आईआईटी बॉम्बे में करार

नई दिल्ली : देश में 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सैटेलाइट संचार, सिग्नलिंग प्रोटोकॉल और अगली पीढ़ी की नेटवर्क तकनीकों पर काम करने के लिए संचार मंत्रालय के तहत आने वाले टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) ने…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
2 min read
देश में 6जी और एआई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए टीईसी और आईआईटी बॉम्बे में करार

नई दिल्ली : देश में 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सैटेलाइट संचार, सिग्नलिंग प्रोटोकॉल और अगली पीढ़ी की नेटवर्क तकनीकों पर काम करने के लिए संचार मंत्रालय के तहत आने वाले टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के साथ समझौता किया है। दोनों संस्थान मिलकर 6जी नेटवर्क, एआई आधारित दूरसंचार प्रणाली, सस्ती सैटेलाइट कनेक्टिविटी और स्मार्ट नेटवर्क जैसी तकनीकों पर शोध करेंगे। इसके तहत भारत में बने मानक और परीक्षण ढांचे तैयार करेंगे ताकि देश की जरूरतों के मुताबिक तकनीक विकसित हो।संचार मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इससे भारत की भूमिका अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संस्थाओं जैसे आईटीयू और 3जीपीपी में और मजबूत होगी। साथ ही, देश में दूरसंचार उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, इससे विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम होगी।टीईसी, संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग का तकनीकी संगठन है, जो देश में टेलीकॉम उपकरणों और नेटवर्क के मानक तय करता है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे देश का प्रमुख शोध संस्थान है, जो 5जी-6जी, एआई और नेटवर्क सिग्नलिंग जैसी उन्नत तकनीकों पर काम करता है।यह समझौता शुक्रवार को आईआईटी बॉम्बे में हुआ। टीईसी की ओर से उप महानिदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव और आईआईटी बॉम्बे की ओर से अनुसंधान एवं विकास डीन प्रोफेसर सचिन पटवर्धन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर टीईसी के वरिष्ठ अधिकारी सैयद तौसीफ अब्बास, जितेंद्र बी. चव्हाण और आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर प्रसन्ना एस. चपोरकर भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…