देश में 2040 तक 20 लाख कैंसर के मामले होने की संभावनाः जितेन्द्र सिंह
नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि देश में साल 2040 तक 20 लाख से अधिक कैंसर के मरीज होने की संभावना है। मौजूदा समय में भारत कैंसर के…

नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि देश में साल 2040 तक 20 लाख से अधिक कैंसर के मरीज होने की संभावना है। मौजूदा समय में भारत कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। मौजूदा समय में 15 लाख मामले हैं।
प्रश्नकाल के दौरान कैंसर के मामलों पर कांग्रेस सदस्य रजनी पाटिल के सवाल पर डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सदन को बताया कि जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के उपचार के लिए पहली बार स्वदेशी एचपीवी वैक्सीन विकसित की है और सरकार इसे किफायती दर पर या निःशुल्क बड़ी आबादी तक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। इसे सस्ती या मुफ्त दर पर ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर सरकार विचार कर रही है।
रजनी पाटिल ने पूछा था कि गरीब मरीजों के लिए आवश्यक कैंसर दवाओं की समय पर उपलब्धता और सामर्थ्य सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं और सार्वजनिक अस्पतालों के माध्यम से उपचार तक पहुंच का विस्तार कैसे किया जा रहा है।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि दुनियाभर में कैंसर की घटनाओं में वृद्धि हुई है। वैश्विक आंकड़ों को देखें तो हर वर्ष दुनिया में लगभग 2 करोड़ कैंसर के मरीज होते हैं। अकेले भारत में यह संख्या लगभग 15 लाख है। यह आंकड़ा 2040 तक बढ़कर लगभग 20 लाख हो जाने की संभावना है। कैंसर की व्यापकता के मामले में हम चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें देश में बीमारियों के स्वरूप में आया बदलाव प्रमुख है। वर्ष 1980 के दशक तक भारत मुख्य रूप से संक्रामक रोगों से प्रभावित था, इसके बाद गैर-संचारी रोगों का दौर आया।
समाजवादी पार्टी के सदस्य राम गोपाल यादव ने कहा कि कैंसर की बीमारी का इलाज कराते कराते से मरीज की जान के साथ परिवार भी बिखर जाते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री आयुषमान कार्ड की राशि सीमा को पांच लाख से बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या के लिए कदम उठाने चाहिए और इसके पीछे के कारणों पर शोध होना चाहिए।
इस पर डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार कैंसर के मामलों और इसके इलाज की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है और नई तकनीक पर काम कर रही है ताकि मरीजों को बेहतर और सटीक इलाज मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
